राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने पुलिस एवं प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल विद्यार्थियों का किया सम्मान
कलेक्ट्रेट कार्यालय में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब पुलिस एवं प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। बता दें की राजगढ़ कलेक्टर के द्वारा जिला मुख्यालय पर लाइब्रेरी स्थापित की गई थी। जिसमें नियमित अध्ययन कर इन छात्र-छात्राओं ने यह सफलता हासिल की है।