ठेठईटांगर: ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के मद्देनजर हुई बैठक।
ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय में 31 जुलाई को 11 बजे स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के मद्देनजर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमे BDO नूतन मिंज और CO कमलेश उरांव सहित कई लोग मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि, स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रखंड मैदान में किया जाएगा। झंडोतोलन के बाद यहां कई तरह के खेलकूद का भी आयोजन किया जाएगा।