काराकाट: बेटा न होने पर बहू की हत्या का आरोप, ससुराल वालों ने जान से मारकर शव जलाया, 8 लोगों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार
काराकाट थाना क्षेत्र के औदानी बिगहा गांव में पुत्र न होने के कारण एक बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। ससुराल वालों पर शव जलाने का भी आरोप है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतका की पहचान कलिंदा देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी पांच साल पहले कमलेश भुइयां के पुत्र पिंटू भुइयां से हुई थी।