कन्नौज: बछज्जापुर में वक्फ संशोधन अधिनियम के समर्थन में मुस्लिम समुदाय की बड़ी बैठक का हुआ आयोजन
कन्नौज में बीजेपी जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की प्रमुख मौजूदगी में वक्फ संशोधन अधिनियम के समर्थन पर बड़ी बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक कन्नौज के ग्राम बछज्जापुर शानू आवास पर सम्पन्न हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को वक्फ बिल के बारे में बताया गया और इससे किसी मुस्लिम को कोई नुकसान नहीं होने वाला यह संदेश दिया गया।