कामडारा: कामडारा में सड़क सुरक्षा अभियान: नियम तोड़ने वालों से ₹1.42 लाख का जुर्माना वसूला, मचा हड़कंप
Kamdara, Gumla | May 14, 2026 जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग ने कामडारा क्षेत्र में विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह और प्रदीप कुमार तिर्की ने किया। कामडारा थाना के पास चेकनाका लगाकर वाहनों की सघन जांच की गई।