जहानाबाद: कड़ी सुरक्षा के बीच जहानाबाद में शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, 10 केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम
जहानाबाद में केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। 4236 रिक्त पदों के लिए हो रही परीक्षा में अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।