बेलछी: बेलछी प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम लोग परेशान
Belchhi, Patna | May 25, 2026 बेलछी प्रखंड क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 2 रुपए 61 पैसे तथा डीजल में 2 रुपए 71 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई। कीमत बढ़ने से वाहन चालकों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने