पिपरा: सीता प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा शायका ने जिला टॉप 10 में छठा स्थान पाकर बढ़ाया हरिहरगंज का मान
Pipra, Palamu | May 7, 2026 हरिहरगंज सीता +2 उच्च विद्यालय की छात्रा शायका शकील ने इंटर आर्ट्स परीक्षा में 444 अंक (88.8 प्रतिशत) प्राप्त कर जिला टॉप 10 में छठा स्थान हासिल किया है। उसकी इस सफलता से विद्यालय व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शायका नगर पंचायत वार्ड 6 बंजारी मोहल्ला निवासी शिक्षक शकील अहमद एवं गृहणी मोजिबा अख्तरी की पुत्री है।