जगदलपुर: जगदलपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भव्य स्वागत, विकास और स्वास्थ्य योजनाओं पर रहेगा फोकस
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गुरुवार को जगदलपुर आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके स्वागत में नारे लगाए।