जयपुर: जयपुर में 06 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त, कई अवैध निर्माण सील और ध्वस्त
Jaipur, Jaipur | Oct 16, 2026 जयपुर विकास प्राधिकरण ने 06 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाई। ग्राम बीलपुर में करीब 6 करोड़ की जमीन खाली कराई गई। साथ ही चिमनपुरा में अवैध निर्माण को सील, सुमेल रोड स्थित 6 अवैध दुकानें ध्वस्त, और गोपालपुरा में 4 अवैध कोचिंग सेंटरों को सील किया गया। कार्रवाई का नेतृत्व उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने किया।