बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र में मुकदमा लिखने पर भी पुलिस आरोपियों की नहीं कर रही है गिरफ्तारी, महिला ने वीडियो बनाकर किया वायरल
बहेड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला का कहना है कि मुकदमा लिखने के बाद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। डर से महिला को गांव छोड़कर गांव से बाहर रहना पड़ रहा है। महिला को अपनी जान का खतरा है।