बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के मिलक में दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
भमोरा थाना क्षेत्र के मिलक में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जय सिंह निवासी मिलक थाना भमोरा के रहने वाले ने पुलिस को तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।