बेगूसराय: सीतारामपुर पिपरिया टोला रचियाही में बिजली प्रवाहित तार महिला के शरीर पर गिरा, घटना स्थल पर महिला की हुई मौत
सीतारामपुर पिपरिया टोला रचियाही में बिजली का तार शरीर पर गिरने से 01 महिला की मौत हो गई है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के सीतारामपुर पिपरिया टोला रचियाही निवासी 35 वर्षीय मीना देवी अपने घर के आगे काम कर रही थी. इसी दौरान बिजली का तार गलकर उसके शरीर पर गिर गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.