मैहर। सिविल अस्पताल मैहर से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां इलाज में कथित लापरवाही के चलते एक नवजात की मौत हो जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद परिवार में आक्रोश है और उन्होंने संबंधित डॉक्टर व आशा कार्यकर्ता पर लापरवाही को मौत का जिम्मेदार ठहराते सिटी कोतवाली थाने में सौपा आवेदन।