नवाबगंज: बाराबंकी शहर के भीतरी पीरबटावन क्षेत्र में बिजली बिल बकायेदारों पर विभाग ने चलाया वसूली अभियान
बाराबंकी में विद्युत विभाग द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पल्हरी पावर हाउस के जीआई वीरेंद्र कुमार के निर्देश पर भीतरी पीरबटावन एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार करीब 3 बजे बकाया बिल वसूली अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने उपभोक्ताओं से संपर्क कर लंबित बिजली बिल जमा कराने की अपील की