कालापीपल: कालापीपल रेलवे फाटक पर करीब 30 मिनट तक लगा जाम, वाहन चालक परेशान
कालापीपल में रेलवे फाटक की परेशानी बढ़ती ही जा रही है आए दिन यहां जाम की स्थिति निर्मित होती है रेलवे फाटक पर और ब्रिज की मांग को लेकर क्षेत्र वासियों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की, वही ओवर ब्रिज की स्वीकृति के लिए सरकार द्वारा प्रस्ताव तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है,लेकिन फिलहाल बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।