कांके: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में 'छात्रों की गूंज' अभियान पर प्रेस वार्ता
Kanke, Ranchi | Jul 19, 2026 कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे छात्रों की गूंज अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और छात्रों की गूंज अभियान के संयोजक कुमार राजा मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि देशभर में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।