कलीनगर: भैरो कला आंगनबाड़ी केंद्र के पास जलभराव, बच्चों का आवागमन प्रभावित, जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग
पीलीभीत। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव ग्राम भैरो कला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। केंद्र के पास काफी मात्रा में पानी जमा होने से बच्चों और आंगनबाड़ी केंद्र आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जमा पानी हटवाने की मांग की है।