ओबरा: दुद्धी के जंगल में टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद, गोरखपुर एंटी-नारकोटिक्स ने चालक को दबोचा
Obra, Sonbhadra | Apr 14, 2026 झारखंड से रायबरेली के लिए रवाना पेट्रोल-डीजल टैंकर में छिपाकर ले जाए जा रहे 2.27 क्विंटल गांजे को गोरखपुर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ ) ने दुद्धी कोतवाली के रजखड़ घाटी जंगल क्षेत्र में पकड़ लिया। करीब 34 लाख रुपये कीमत का यह माल नौ बोरियों में टैंकर के अंदर ठूंसकर ले जाया जा रहा था। चालक को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।