साजा: किरकी डूडा मार्ग बदलने से ग्रामीणों को 8 से 10 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी करनी पड़ रही है
Saja, Bemetara | Jan 15, 2026 साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करकी डूडा मार्ग वर्तमान में विकास के तमाम दावों को फेल कर रहा हैं। साजा और बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क अपनी बदहाली की चरण सीमा पर पहुंच चुकी हैं ।यह मार्ग कभी इस क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक जीवन रेखा माना जाता था वहां आज स्थानीय निवासियों और राजगीरों के लिए मुसीबत बन गया है।