ग्वालियर गिर्द: यूनिवर्सिटी रोड पर अनियंत्रित THAR डिवाइडर पर चढ़ी, मच गई अफरा-तफरी
शहर में सड़क दुर्घटनाओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार रात 9 बजे यूनिवर्सिटी रोड स्थित अनुपम नगर के पास एक Thar गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी जनहानि नहीं हुई।आशंका है कि कार चालक शराब के नशे में था। शहर की सड़कों पर बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग गंभीर चिंता का विषय है।