अनूपपुर: एनएच-43 के साधा मोड़ पर पहुंचे तीन जंगली हाथी, हाईवे पर मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
नेशनल हाईवे-43 स्थित साधा मोड़ के पास शनिवार शाम 6 बजे तीन जंगली हाथी पहुंच गए। हाईवे के किनारे हाथियों को देखकर राहगीरों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कई लोगों ने अपने मोबाइल से हाथियों का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की ओर से हाथियों की निगरानी नहीं की जा रही है।