जसवंतनगर: बदायूं सांसद आदित्य यादव 'अंकुर' का जन्मदिन केक काटकर मनाया, कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया
बदायूं सांसद आदित्य यादव 'अंकुर' के जन्मदिन पर जसवंतनगर के सपा कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाया गया। नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम खान, कानपुर मंडल प्रभारी सैनिक प्रकोष्ठ के जयवीर सिंह फौजी, सपा वरिष्ठ नेता सुभाष चंद्र गुप्ता, मोहम्मद जहीर कुरैशी, लड्डन खान, बहन सत्यवती सहित कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना।