वारासिवनी: लालबर्रा रोड: 30 वर्षीय युवक ने किचन में लगाई फांसी, बेटी ने देखा शव
वार्ड क्रमांक 6 लालबर्रा रोड में 30 वर्षीय धर्मेंद्र फुलबांधे ने अपने घर के किचन में पंखे के कुंदे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली घटना का पता तब चला जब उनकी बेटी इशू ने पिता को लटका देखा और मां शिवानी को बताया इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है, धर्मेंद्र सेलून का काम करता था