8 अक्टूबर को DCC शिमला ग्रामीण ने मनाया काला दिवस, उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन
शिमला, 8 अक्टूबर 2026:
DCC शिमला ग्रामीण द्वारा आज 8 अक्टूबर 2026 को भारत के इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाते हुए शिमला स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं को आकाशवाणी भवन से कथित रूप से हिरासत में लिए जाने तथा दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च कर रहे 300 से अधिक सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में 300 से अधिक सांसद शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन आयोग कार्यालय, दिल्ली की ओर मार्च कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार जी के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
DCC शिमला ग्रामीण एवं शिमला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने कांग्रेस कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वोट चोरी” के विरोध में नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
DCC शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण हिमराल जी ने कहा कि यह मार्च जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी तथा INDIA गठबंधन के 300 से अधिक सांसदों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं एवं सांसदों के साथ किया गया व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इसी के विरोध में आज 8 अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
श्री हिमराल ने कहा कि जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक जिला शिमला के विभिन्न ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर विरोध-प्रदर्शनों का क्रम जारी रहेगा।
इस विरोध-प्रदर्शन में DCC शिमला ग्रामीण अध्यक्ष श्री हरि कृष्ण हिमराल, DCC शिमला शहरी अध्यक्ष श्री इंद्रजीत, पवन वर्मा, देवेंद्र ठाकुर, संधीरा शिनू, महेश वर्मा, अनु ठाकुर, पवन हिमता, दीपक सुंद्रियाल, रीना पंडीर, सोनिया चौहान, बलदेव ठाकुर, रीना कश्यप, प्रियंका, अनीता शर्मा, विक्रम ठाकुर, जितेंद्र बरागटा, संजय ठाकुर, कुलदीप कुमार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।