कैराना: सहपत गांव में मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kairana, Shamli | May 13, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपत निवासी योगेश ने मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि उसने अपने बेटे यश को ताऊ के लड़के को बुलाने के लिए भेजा था। आरोप है कि विकास और विशाल ने उसके बेटे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।