बेगूसराय: कारगिल भवन में डीएम की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कारगिल भवन में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक मंगलवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में लोक सेवाओं के अधिकार, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.