नैनपुर: एसडीएम कार्यालय में जनसुनवाई, अनुविभागीय अधिकारी ने 14 आवेदकों की सुनी समस्याएं
अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को एसडीएम आशुतोष ठाकुर के अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान नैनपुर ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों के संबंध में कुल 14 आवेदन प्रस्तुत किये। एसडीमम ने आवेदकों की समस्याओ को सुना जिन प्रकरणों का निराकरण संभव था उन्हें तत्काल निराकृत किया।