राजापुर: मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण में राजापुर थाना क्षेत्र सहित जनपद में पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान के फेज 5.0 द्वितीय चरण में राजापुर थाना क्षेत्र सहित जनपद में पुलिस टीमों ने महिलाओं/ बालिकाओं को आज शनिवार की शाम 4:00 बजे जागरूक किया है। और विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई है। और उन्हें आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने व शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया है।