शिवपुरी नगर: शिवपुरी में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य शोभायात्रा निकाली गई
शिवपुरी शहर में रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बेहद गरिमापूर्ण और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो दोपहर 12 बजे कालीमाता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई मानस भवन गांधी पार्क पहुंची। पूरी गरिमा के साथ निकली इस रैली का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ।