अर्की: अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में तीन दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता हुई शुरू,10 टीमें ले रही भाग
Arki, Solan | Apr 3, 2024 अर्की के अर्जुन खेल मैदान शालाघाट में बाघल प्रेस क्लब अर्की द्वारा मंगलवार से तीन दिवसीय मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी सोनू सोनी ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। सोनू सोनी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।उन्होंने कहा कि खेल भी जीवन का अनिवार्य अंग है। बता दे कि इस प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही है।