कालपी: कदौरा में हैदरपुरा स्थित बम्बे के पास किसान के ट्यूबवेल पर चोरी, चोरों ने स्टार्टर-बैटरी समेत सामान ले उड़े
Kalpi, Jalaun | May 8, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में चोरों ने गुरुवार और शुक्रवार मध्यरात्रि एक किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया, हैदरपुरा मोहल्ले में बम्बे के पास खेत पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोर स्टार्टर, झटका मशीन, बैटरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए, पीड़ित किसान ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस से शिकायत की है, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।