कन्नौज: छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सराय गुजरमल निवासी व्यक्ति ने सट्टा कारोबारी के खिलाफ एसपी को दिया पत्र
कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सराय गुजरमल निवासी संदर्भ कुमार के द्वारा अपने पड़ोसी सट्टा कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एसपी को दिया पत्र, जिसमें बताया कि सट्टा कारोबारी दीपक व उसके भाई पर सट्टा का कारोबार करने का आरोप लगाया और कहा कि इन पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,पुलिस के द्वारा सट्टा खाई के दौरान पकड़ा गया,जिसका पीड़ित के पास वीडियो भी है।