बांगरमऊ: बांगरमऊ में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर; कारणों का खुलासा नहीं
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अलौलापुर गांव में शुक्रवार रात 10 बजे एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। अनिल पुत्र हरिकिशोर ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर क