जाले: दरभंगा के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल दीपक ठाकुर कमतौल से हुआ गिरफ्तार, हत्या और आर्म्स एक्ट
बिहार एसटीएफ और कमतौल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दरभंगा जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल दीपक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी कमतौल थाना क्षेत्र से की गई। सदर-2 एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी दीपक ठाकुर, पर हत्या का आरोप था