कोरबा: निहारिका के पॉश इलाके में ज्वेलरी शॉप पर 3 महिलाओं ने 4.5 लाख के गहने उड़ाए
Korba, Korba | Apr 25, 2026 कोरबा शहर के पॉश निहारिका क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात सामने आई है। गहने देखने के बहाने पहुंची तीन महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से करीब साढ़े चार लाख रुपए के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गईं। घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।