मंडला: जिले के शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में ज्ञानोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा संपन्न
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 अनुसूचित जाति विकास योजना के अंतर्गत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ज्ञानोदय विद्यालय, जबलपुर संभाग के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिले में परीक्षा के लिए कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर को केंद्र बनाया गया था।