हमीरगढ़: स्कूल में पढ़ाई ठप, छात्रों को ट्रॉली में बैठाकर पौधे लेने भेजा गया, रास्ते में नाचते-गाते पहुंचे नर्सरी
भीलवाड़ा। जिले के हमीरगढ़ तहसील के गढ़ पाछली आमली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल समय के दौरान छात्रों को पढ़ाई कराने के बजाय पौधारोपण के लिए हरनी महादेव स्थित नर्सरी में पौधे लेने भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार छात्र ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर नाचते-गाते नर्सरी पहुंचे।