हज़ारीबाग: बड़कागांव में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान तड़के चलीं गोलियां, एक बदमाश गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
बड़कागांव-हजारीबाग मार्ग स्थित 13 माइल के समीप चक्रवार घाटी जंगल में गुरुवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चक्रवार घाटी में कुछ अपरा