गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन थाने में BJP नेता और व्यापारियों ने हंगामा कर पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद पर लिखे गए मुकदमे का किया विरोध
गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और व्यापारियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान थाने में ही सिर के बाल उतार कर विरोध जताया गया। प्रदर्शन में पूर्व डिप्टी मेयर, वर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष समेत काफी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।