गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 अवैध चाकू बरामद
पुलिस अधीक्षक रेलवे मुरादाबाद आशुतोष शुक्ला के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार रात करीब 8 बजे गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर गश्त व चेकिंग के दौरान 22 वर्षीय रोहन नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।