गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई 1 चोरी की स्कूटी
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने दो पहिया वाहन चोरी करने वाले चंदू और अभिषेक ठाकुर नाम के 2 शातिर चोरों को सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे पिंक बूथ नन्दग्राम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारीबके दौरान अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 1 स्कूटी बरामद की गई है। इस मामले पर बीते 16 फरवरी को रिखी राम नाम के वादी की ओर से तहरीर दी गई थी।