मेरठ: इंचौली क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव,भाई की मौत के बाद से लापता था युवक,दो दिन पहले हुई थी भाई की मौत
Meerut, Meerut | Mar 14, 2024 इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि दो दिन पहले ही युवक के बड़े भाई की छत से गिरकर मौत हुई थी।पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है की शुरुआती जांच में युवक की आत्महत्या करने की बात सामने आरही है।फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।