मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में पत्नी की पिटाई कर बेटी को जबरन छीन ले गया पति,नशेड़ी पिता पर पैसों को लिए बेटी को बेचने का आरोप
Meerut, Meerut | Mar 14, 2024 लोहियानगर क्षेत्र में मारपीट कर पत्नी से बेटी को छीन ले गया पति,महिला ने पति पर लगाया पैसों के लालच में बेटी को बेचने का आरोप। गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की।महिला ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है।और आए दिन मारपीट करता है।जिससे तंग आकर वह काफी समय से अलग रह रही है।