मनेर: महादेव स्थान के पास, मद्य निषेध विभाग ने 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की, एक गिरफ्तार
Maner, Patna | Jun 19, 2025 मनेर के महादेव स्थान के पास सूचना पर मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। अधीक्षक ने एक बिल्डिंग के नीचे बने तहखाने से 1093 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। छापेमारी गुरुवार की दोपहर 3:45 के करीब की गई। वही इस मामले में अधीक्षक ने शराब के कारोबारी शंकर गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मौके से डब्लू गुप्ता मुख्य आरोपी फरार हो गया।