शंभूगंज: एसएसपीएस कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
शंभूगंज के SSPS कॉलेज में 7 दिवसीय NSS शिविर का समापन हो गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 द्वारा आयोजित इस शिविर में स्वयंसेवको ने सामाजिक शैक्षिक और जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज सेवा के प्रति अपने प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजीकार ने शुक्रवार की दोपहर बाद 3:30 बजे शिविर की समापन की जानकारी दी।