खिरकिया: हरदा और खिरकिया जनपद पंचायत सभागार में जन अभियान परिषद की मासिक बैठक संपन्न
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 'प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम' के अंतर्गत आज 1 अगस्त 4 : 30 बजे हरदा और खिरकिया जनपद पंचायत सभागार में विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं और परामर्शदाताओं के साथ समन्वय स्थापित कर आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना रहा।