कोरबा: छत तोड़कर मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
Korba, Korba | Jun 27, 2026 कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में चोरों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तड़के सुबह एक मोबाइल शॉप की छत तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी लेकर फरार हो गये। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।