दमोह: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण, MLB स्कूल से निकली पदयात्रा, पीएम मोदी का जताया आभार
Damoh, Damoh | Apr 17, 2026 दमोह में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने की खुशी में शुक्रवार शाम MLB स्कूल परिसर से पदयात्रा निकाली गई। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यात्रा बस स्टैंड, आंबेडकर चौक और घंटाघर होते हुए पुनः स्कूल पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे।