पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने अवैध खनन प्रकरण में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
पहाड़ी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान राजकार्य में बाधा पहुंचाने,पथराव और फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को पहाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा के नूंह (मेवात)जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक इलियास को कंठौल रोड स्थित मसरूफ प्लांट के पास से दबोचा।मंगलवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।